उत्तराखंड में कांग्रेस 50 सीटें जीतकर लहरायेगी परचम: मदन सिंह बिष्ट
उत्तराखंड में कांग्रेस 50 सीटें जीतकर लहरायेगी परचम: मदन सिंह बिष्ट
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुरेश तिवारी
अल्मोड़ा।कांग्रेस पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ रही है। सत्तारुढ भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता उसे सत्ता से बाहर करने को तैयार है। उत्तराखंड के अंतर्गत राजनैतिक परिस्थितियां को देखते हुए भाजपा आज तक के कार्यकाल में महंगाई बेरोजगारी बढ़ते अपराधों से घिरी रही। भाजपा सरकार जुमले बाजो की सरकार रही।उत्तराखंड की परिस्थितियों के अनुसार किसी भी जिले में स्वास्थ सुविधाएं ठीक नहीं है, चरमराई हुई है और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को विगत 5 वर्षों से सही ढंग से संचालित नहीं किया जा सका है यह सरकार की कमजोर इन्तजामो को बताता है।यह बात आज प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने चौघानपाटा स्थित जिला पंचायत डाक बंगले में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होनें कहा कि जनता बेरोजगारी एवं महंगाई से परेशान है। भाजपा के लोग घोषणा नई नई करते हैं और उन्हें पूरा नहीं करते, सरकार की ड्यूटी है कि घोषणा को पूरा किया जाए। श्री बिष्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार को साढ़े चार वर्षों से अधिक का समय बीत चुका है और यह सरकार केवल कोरी घोषणाएं कर रही है और स्वयं अपनी पीठ थपथपा रही है।कहा भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में राजनीतिक माहौल बनाने को बड़ी रैलियां की इसी क्रम में सरकार को चाहिए कि चार धाम यात्रा को खोला जाए ताकि चार धाम यात्रा मार्ग में कारोबार करने वाले बेरोजगारों के पास भरण पोषण की व्यवस्था हो सके। बताया उत्तराखंड में भाजपा की सरकार के चलते पिछले सालों में अपराधों के मामले काफी बढे़ है। उन्होंने कहा कांग्रेस लगातार राज्य में आगे बढ़ रही है क्योंकि भाजपा के कार्यों से जनता त्रस्त है । उन्होंने कहा कांग्रेस के सत्ता में आते ही खाली पड़े दो लाख 200 पदों को बेरोजगारों के लिए भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 48से 50 सीटें जीतकर लायेगी और अपनी सरकार बनाएगी।उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं से फालतू बयानबाजी न कर एक कमरे बैठकर पार्टी हित में पार्टी की जीत के लिए निर्णय लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अनर्रगल बयानबाजी से आम कार्यकर्ता हतोत्साहित होता है, उसका मनोबल टूटता है। उन्होंने कहा कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुटता जरुरी है। कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है।पत्रकार वार्ता में उनके साथ जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,कांग्रेस वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पारितोष जोशी,मनोज पाठक,जिला पंचायत सदस्य जीवन भण्डारी, कांंग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट,जिला सचिव दीपांशु पांडे आदि शामिल रहे।