महंगाई से आजिज महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
महंगाई से आजिज महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सचिन शर्मा / हरीश वलेजा
हरिद्वार। कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव शाशि झा व हरिद्वार महिला महानगर की अध्यक्ष अंजु मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा। इस अवसर पर कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव शशी झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से दुखी होकर महिलाएं कांग्रेश की ओर आकर्षित हो रही हैं कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश की सरकार चलाते हुए कभी भी रसोई को महंगा नहीं होने दिया लेकिन भाजपा की सरकार में रसोई चलाना महिलाओं के लिए दो बार हो गया है आज देश और प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है 350 रुपए वाला गैस सिलेंडर आप भाजपा की सरकार में ₹950 का मिल रहा है तो वही तेल घी दाल की महंगाई आसमान छू रही है भारतीय जनता पार्टी गरीबों के मुंह से निवाला छीना चाहती है और अडानी अंबानी की तिजोरिया भरना चाहती है। महिला शहर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि हरिद्वार में भाजपा की गलत नीतियों से परेशान होकर महिलाएं कांग्रेस का हाथ थाम रही है जबकि पिछले 4 योजनाओं में नगर विधायक ने हरिद्वार को कोई बड़ी सौगात नहीं दी जबकि नगर विधायक पर प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्रालय थे जिससे तीर्थ नगरी का चौमुखी विकास हो सकता था लेकिन उन्होंने शहर का विकास नहीं किया केवल चंद लोगों का विकास ही कर पाए हैं। बैठक में वरिष्ठ पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ संतोष चौहान पूर्व चैयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी पूर्व महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजु द्विवेदी. प्रदेश सचिव लता जोशी, वार्ड अध्यक्ष रचना शर्मा आशा कोरी. आकाश भाटी. वशिष्ठ आन्नद पांडे आदि उपस्थित रहे।