युवा मुख्यमंत्री की सोच में छिपा है उत्तराखंड का विकास :आशुतोष शर्मा
युवा मुख्यमंत्री की सोच में छिपा है उत्तराखंड का विकास :आशुतोष शर्मा
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के नेतृत्व में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रमोद गिरि
हरिद्वार। हरिद्वार में प्रदेश के यशस्वी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 46 वा जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की रीति नीति के अनुसार सेवा समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया।माननीय कैबिनेट कैबिनेट मंत्री चीनी एवं गन्ना स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीब एवं असहाय कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरित किया। इस अवसर माननीय मंत्री ने कहा कि श्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है,उनकी ईमानदार और कर्मठ कार्यशैली से जनता के मन में भाजपा के प्रति विश्वासऔर गहरा हुआ है। जहां एक ओर माननीय मुख्यमंत्री अपने कठोर निर्णय लेने के लिए पहचाने जाते हैं वहीं उनके द्वारा जनहित में बड़े निर्णय लिए जा रहे हैं जिसमें छात्रों को टेबलेट, उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता, नए महाविद्यालयों की स्थापना, आदि प्रमुख है। जिला संयोजक आशुतोष शर्मा एवं राजीव भट्ट ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मां गंगा से उनके यशस्वी एवं दीर्घायु होने की कामना करते की तथा व्यक्तिगत रुचि लेकर चार धाम यात्रा शुरू कराने लिए उनका आभार व्यक्त किया ।आशुतोष शर्मा ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुमुखी विकास अग्रसर है उनकी युवा सोच में उत्तराखंड रात दिन फल फूल रहा है। मुख्यमंत्री की सोच में उत्तराखंड का विकास छुपा हुआ है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल ने विश्वास जताया कि पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनाएगी। इस अवसर पर मास्टर सतीश चंद शर्मा, दीपक कुमार, भुवन त्रिपाठी, पूर्व पार्षद राहुल शर्मा, संगीत मदान, अमित शर्मा, प्रदीप कुमार, रोहित साहू, सुशांत पाल, संदीप गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे