भारतीय जागरूकता समिति के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर बताएं समिति के जनकल्याणकारी कार्य
भारतीय जागरूकता समिति के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर बताएं समिति के जनकल्याणकारी कार्य
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सचिन शर्मा / हरीश वलेजा
मुख्यमंत्री ने की ललित मिगलानी के कार्यों की सरहाना
हरिद्वार।कल मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भारतीय जागरूकता समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भारतीय जागरूकता समिति के द्वारा किए जा रहे सामाजिक हितों के कार्यों को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने समिति की गतिविधियों से अवगत कराया गया ललित मिगलानी एडवोकेट ने बताया कि भारतीय जागरूकता समिति के सदस्य आपस में मिलकर गरीब मजलूम बेसहारा लोगों के जिला सत्र न्यायालय से लेकर हाई कोर्ट तक न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं और उसकी कोई शुल्क नहीं लेते हैं पीलीभीत पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना भारतीय जागरूकता समिति का मुख्य उद्देश्य है तथा साथ ही साथ सरकार व जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए समिति द्वारा समय-समय पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाता है तथा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाता है। समिति के कार्यों को जानकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समिति के कार्यों की सराहना की ओर आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित किया।