हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन, हजारों की संख्या में रही उपस्थिति
हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन, हजारों की संख्या में रही उपस्थिति
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रमोद गिरि/पीयूष जाटव
हरिद्वार। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के संयोजन में हरिद्वार के सुभाषगढ़ में आयोजित विशाल ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन में पूरे उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या में ब्राह्मणों ने भाग लिया। आयोजन स्थल भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, ब्राह्मण जागृति संस्था, अखण्ड परशुराम अखाडा, ब्राह्मण उत्थान परिषद, उत्तराखण्ड ब्राह्मण सभा सहित लगभग 15 संस्थाओं ने एक मंच पर आकर ब्राह्मण एकता का परिचय दिया। सभी संस्थाओं के प्रतिनिधयों ने एक सुर में कहा कि ब्राह्मण किसी भी पार्टी का बन्धुआ नहीं है जो भी ब्राह्मण समाज के हित की बात करेगा उसी का समर्थन करेगा। सामूहिक प्रस्ताव में कहा है कि भगवान परशुराम जी के जन्मदिन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित हो या फिर राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर सभी अवकाश निरस्त हांे, उत्तराखण्ड के पुरोहितों को मासिक भत्ता दिया जाये, प्रत्येक शहर में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने की सरकार अनुमति दे, सरकार ब्राह्मण समाज की निर्धन कन्याओं के लिए शिक्षा एवं विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करे, सवर्ण आयोग का गठन हो, जो भी पार्टी इन मांगों को अपने घोषणा पत्र में लायेगा समाज उसका ही समर्थन करेगा। आयोजक विशाल शर्मा ने कहा कि आज हमारी सरकार या किसी पार्टी में बात नहीं सुनी जा रही है जब हम सब एक साथ मिलकर काम करेंगे तो सरकार को भी झुकना पड़ेगा। अब सभी संगठन मिलकर गरीब ब्राह्मणों के हित में कार्य करेंगे।पहली बार उत्तराखंड मे हजारों की संख्या में ब्राह्मण एकजुट हुए विशाल ब्राह्मण हुंकार सम्मेेलन में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के संयोजन में हरिद्वार के सुभाषगढ़ में विशाल ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन आयोजित हुआ। इस महासम्मेलन में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, ब्राह्मण जागृति संस्था, अखण्ड परशुराम अखाडा, ब्राह्मण उत्थान परिषद, उत्तराखण्ड ब्राह्मण सभा सहित लगभग 15 संस्थाओं ने एक मंच पर आकर ब्राह्मण एकता का परिचय दिया। सभी संस्थाओं के प्रतिनिधयों ने एक सुर में कहा कि ब्राह्मण किसी भी पार्टी का बन्धुआ नहीं है जो भी ब्राह्मण समाज के हित की बात करेगा उसी का समर्थन करेगा। कार्यक्रम मुख्य आयोजक प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा विशाल शर्मा ने कहा कि आज हमारी सरकार या किसी पार्टी में बात नहीं सुनी जा रही है जब हम सब एक साथ मिलकर काम करेंगे तो सरकार को भी झुकना पड़ेगा। अब सभी संगठन मिलकर गरीब ब्राह्मणों के हित में कार्य करेंगे। पंडित विशाल शर्मा कहा कि आगामी चुनावों में जो राजनीतिक दल ब्राह्मण हित के लिए कार्य करेगा, ब्राह्मण उसी का समर्थन करेंगे। पंडित विशाल शर्मा ने बड़ा आह्वान करते हुए सभी संस्थाओं की सहमति से 20 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रदेशभर में समस्त ब्राह्मण भूख हड़ताल करेंगे बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम सबको तुनकमिजाजी छोड़ते हुए आपस में एकता के लिए एक दूसरे को सहन करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें संविधान के अन्दर रहते हुए ही व्यवस्था से लड़ना होगा। इससे पूर्व सुभाष गढ़ में स्थापित अमर शहीद सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर सभी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा कि हमारे युवाओं को स्वावलम्बी बनना होगा सरकार की ओर देखना बन्द करें कोई भी सरकार इस समाज के लिए कुछ भी करने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जो राजनीतिक दल ब्राह्मण हित के लिए कार्य करेगा, ब्राह्मण उसी का समर्थन करेंगे। साथ ही गौतम जी ने जो सम्मेलन में अपने साथ अधिक संख्या में ब्राह्मण लेकर आए उनको फरसा व शॉल देकर सम्मानित किया। पं. पद्म प्रकाश शर्मा ने कहा कि हम पार्टिर्यों के पीछे दौड़ना बन्द करें और अपनी एकता को मजबूत करें। बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम सबको तुनकमिजाजी छोड़ते हुए आपस में एकता के लिए एक दूसरे को सहन करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें संविधान के अन्दर रहते हुए ही व्यवस्था से लड़ना होगा। इससे पूर्व सुभाष गढ़ में स्थापित अमर शहीद सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। सम्मेलन स्थल पर अखण्ड परशुराम अखाड़ा के अधीर कौशिक एवं बच्चों द्वारा फरसा शस्त्र खेला गया। हेमचन्द्र भट्ट ने सम्मेलन में आए हुए सभी ब्राह्मणों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों की ओर से सभी सहयोगी ब्राह्मण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश मोहन ने किया। इस मौके पर गोविंद बल्लभ पांडे, राकेश जोशी, बृजेश तिवारी, संजय पाठक,जोशी योगेश जोशी, हिमांशु जोशी, उमेश जोशी, बृजेश तिवारी, शैलेंद्र मिश्रा, रविंद्र श्रोत्रिय,राजू पांडे, के जोशी आर सी त्रिपाठ, हौसला मिश्रा, मीरा उनियाल, श्रीमती ज्योति तिवारी, राजेश पाठक, सुभाष त्रिवेदी, गोविंद बल्लभ, नवीन तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, पंकज कौशिक, नितिन दुर्गापाल, शक्तिधर शर्मा, जे. पी जुयाल, राहुल शर्मा, पवन शर्मा, विवेक तिवारी, रूद्रानन्द, जीबी पाण्डेय, ललित पाण्डेय, तरूण शर्मा, पवन पाराशर, डॉ. वीडी शर्मा, जुगुल किशोर, शर्मा, संजय शर्मा, रामकुमार शर्मा, शशिकान्त दुबे, सुर्य प्रकाश शर्मा, शालिक राम शास्त्री, राजकुमार शर्मा ने भी सम्बोधित किया।इस मौके पर गढ़वाल महामंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पांडे गढ़वाल प्रभारी तरुण शर्मा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट नैनीताल जिलाध्यक्ष राकेश जोशी जिला महामंत्री बृजेश तिवारी कार्यक्रम संरक्षक राजकुमार शर्मा मंडल उपाध्यक्ष संजय पाठक ललित पांडे प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर जोशी योगेश जोशी हिमांशु जोशी कुमाऊं महामंत्री उमेश जोशी काशीपुर नगर अध्यक्ष बृजेश तिवारी शैलेंद्र मिश्रा जिला महामंत्री प्रदेश सचिव रविंद्र श्रोत्रिय मीडिया प्रभारी राजू पांडे के जोशी आरपसी त्रिपाठी नगर अध्यक्ष हौसला मिश्रा मीरा उनियाल श्रीमती ज्योति तिवारी राजेश पाठक जिला अध्यक्ष सुभाष त्रिवेदी गोविंद बल्लभ भाई नवीन तिवारी धीरेंद्र मिश्रा पंकज कौशिक नितिन दुर्गापाल विवेक तिवारी जीबी पाण्डेय, ललित पाण्डेय, तरूण शर्मा, पवन पाराशर, डॉ. वीडी शर्मा, पंडित अंकित शर्मा जी सराय वाले जिन्होंने पूर्व हरिद्वार मे परशुराम चौक का पूजन भी करवाया हुआ है हरिद्वार मे बहुत से धर्म से जुड़े कार्य करते रहते है ब्राह्मण एकता के लिए कार्य करते रहते हैं, पंडित गौरव झा ,पराग मिश्रा , सचिन कौशिक ,शिवांश शर्मा ,अनिमेष शर्मा अंकित शर्मा,शिवम शास्त्री ,अनिमेष शर्मा सराय वाले ,गंगा शरण शर्मा जी, अंकित शर्मा,सुशील शर्मा ,सुरेन्द जोशी जी उपस्थित रहे।