भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दिनेश पांडे
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दिनेश पांडे
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गीतेश अनेजा/अर्जुन सिंह राणा
हरिद्वा। सन 2022 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के नगर स्तर के कार्यकर्ता व नेता इधर से उधर जाने शुरू हो गए हैं जिसके चलते भाजपा के मंडल कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे भाजपा छोड़कर कांग्रेश के दिग्गज नेता पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कल तक भाजपा में अपनी सक्रिय राजनीति दिखाने वाले दिनेश पांडे ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताते हुए भाजपा को अलविदा कह दिया है। इस मौके पर दिनेश पांडे ने कहा कि भाजपा अब धनबल वाली पार्टी को चुकी है हर वार्ड में ईमानदार कार्यकर्ताओं के ऊपर 5 प्रभारी बनाकर कार्यकर्ताओं को परेशान करने का काम भाजपा कर रही है।हर कार्यकर्ता अपने आप को भाजपा में उपेक्षित समझ रहा है जिसकी वजह से आने वाले कुछ समय में हरिद्वार जल्द ही भाजपा मुक्त होने जा रही है। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पूर्वांचल वोटरों पर अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले कद्दावर नेता दिनेश पांडे के आने से निश्चित ही कांग्रेसी हरिद्वार विधानसभा में काफी मजबूत स्थिति में आ गई है।वरिष्ठ नेता तरुण व्यास एवं नीरज साहू ने कहा दिनेश पांडे का भाजपा छोड़ कांग्रेस में आना निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को 2022 में जीत की ओर लगाने का काम करेगा। नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी , सेवादल विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ,करण सिंह राणा, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल , वेदांत उपाध्याय शरद शर्मा रोहित नेगी आदि ने दिनेश पांडे कोो माला पहनाकर स्वागत किया।