कैंविंडिश इंडस्ट्रीज,जेके टायर फैक्ट्री के गेट पर श्रमिकों की भूख हड़ताल आरंभ
कैंविंडिश इंडस्ट्रीज,जेके टायर फैक्ट्री के गेट पर श्रमिकों की भूख हड़ताल आरंभ
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जपप्रीत सिंह
लक्सर।:कैवेंडिश इंडस्ट्रीज (जेके टायर) फैक्ट्री के गेट के सामने श्रमिकों द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज भूख हड़ताल में तब्दील हो गया है। प्रथम दिन चार श्रमिक 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे।स्थानीय पुरकाजी रोड स्थित कैंविंडिश इंडस्ट्रीज लिमिटेड(जेके टायर) में त्रिवर्षीय वेतन वृद्धि को लेकर फैक्ट्री के प्रबंधन के साथ विवाद चल रहा था।कई बार वार्तालाप होने तथा श्रम विभाग में विवाद चलने के कारण आज तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं हो सका। इसको लेकर श्रमिकों द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन के विरुद्ध पिछले कुछ दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा फैक्ट्री में काम बंद होने से हो रहे भारी नुकसान को देखते हुए और श्रमिकों पर दबाव बनाने के चलते 'नो वर्क नो पे' का नोटिस बोर्ड पर लगा कर कर्मचारीयों की मांगों को अनदेखा किया गया। इससे उत्तेजित श्रमिकों ने आज शासन प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन को 24 घंटे की भूख हड़ताल की चेतावनी देते हुए मुख्य गेट पर श्रमिकों पंकज केहड़ा, सुधीर पवांर, सुभाष चंद और वीर सिंह ने भूख हड़ताल आरंभ कर दी है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रमिक उनके समर्थन में मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए हैं।