कांग्रेस पार्टी नहीं विचारधारा... प्रमोद खारी
गौरव अरोड़ा
कांग्रेस दल नहीं विचार धारा :-प्रमोद खारी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने कहा है कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं है बल्कि एक विचार धारा है जिसको भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है यह दल महात्मा गाँधी के अहिंसा के सिद्धांतो व जियो और जीने दो के मूल मंत्र के साथ जुड़ा है प्रमोद खारी ने कहा है की 136 के इतिहास में कांग्रेस ने कई उतार चढ़ाव देखे है बड़ी चुनौतियों का सामना किया है और निखार के साथ कांग्रेस वापस आई आज देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल फिर चुनौतियों का सामना कर रहा है प्रतेक कांग्रेस जन का कर्तव्य है की वह अपने गौरवशाली इतिहास से सीख लेकर वर्तमान को दुरस्त करे आगामी 2022 में प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से जुट जाये उन्होंने किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए कहा है की कांग्रेस पूरी तरह से किसानो के साथ है कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसका इतिहास तीन तीन पीढ़ियों ने एक साथ स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया है और जेल गए है