भाजपा का जनसंपर्क अभियान शुरू,घर-घर जाकर दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
भाजपा विधायक का जनसंपर्क अभियान शुरु, हर-हर भाजपा घर-घर भाजपा कार्यक्रम के तहत सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
लक्सर :- लक्सर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय गुप्ता और पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति द्वारा मंगलवार को लक्सर क्षेत्र के ग्राम नगला खिताब में पहुंचकर हर-हर भाजपा घर-घर भाजपा कार्यक्रम के तहत गांव में घर घर जाकर भाजपा के स्टीकर लगाए गए।
लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि आज हर-हर भाजपा घर-घर भाजपा कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के घर से की गई है जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है।
पूर्व राज्य मंत्री भाजपा शोभाराम प्रजापति ने बताया कि इस बार हमारा लक्ष्य 60 के पार है इसीलिए हर-हर भाजपा घर-घर भाजपा कार्यक्रम के तहत हम गांव गांव जाकर लोगों को समझाएंगे और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में भी बताएंगे क्योंकि अब चुनाव नजदीक हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सभी मंडल अध्यक्ष व संयोजक को इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में बताने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता से जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए।