भाजपा कनखल मंडल ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
दीपक चौहान
हरिद्वार : भारतीय जनता पार्टी कनखल मंडल द्वारा शुक्रवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कनखल स्थित एक बेंक्वेट हाल में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संबोधित कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की कनखल मण्डल के अध्यक्ष मयंक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में माताओं और बहनों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया और नगर विधायक व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पांचवी बार भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी नरेश धीमान पार्षद शुभम मन्डोला,नितिन माना, परमिंदर गिल युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित लखेरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष निर्दोष कुशवाहा, मण्डल महामंत्री अनिमेष शर्मा, पुष्पराज कुशवाहा ,कुंज भसीन, निकुंज शर्मा, पुष्पेंद्र जोशी ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज वर्मा व हीरा बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।