भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का पर्व है दीपावली : मंगला माता
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
आकाश पंवार
हरिद्वार : आज विधानसभा के कुल 12 स्थानों पर आयोजित हुए दीपावली मिलन कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गुरु मंडल आश्रम देवपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मंगला माता का और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का संबोधन प्राप्त हुआ बाकी 11 स्थानों पर जुड़े हुए सभी लोगों ने वर्चुअली मंगला माता का संबोधन प्राप्त किया इस अवसर पर मंगला माता ने कहा कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का पर्व है यह पर्व एक और जहां भारतीय संस्कृति के इतिहास की झलक दिखाता है वही दीपों के प्रकाश से जीवन अंधकार से उजाले की ओर आता है उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन का पूरा सहयोग हरिद्वार की जनता को रहेगा उनके द्वारा जो भी प्रकल्प चलाए जा रहे हैं आमजन की सेवा के लिए हैं और भविष्य में भी जब कभी हरिद्वार सहित उत्तराखंड के लोगों को उनकी आवश्यकता पड़ेगी वह हमेशा तत्पर रहेंगी उन्होंने भोले जी महाराज की ओर से भी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा हरिद्वार विधानसभा में दीपोत्सव का पर्व आज से ही प्रारंभ हो गया है पूरा देश जहां आगामी 4 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी वही हरिद्वार में यह पर्व आज से ही प्रारंभ हो गया है इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार में हुए विकास कार्यों की भी चर्चा की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा वीरेंद्र तिवारी मयंक गुप्ता महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम मखीजा छवि त्यागी मृदुला सिंघल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्र कांत पांडे सुमित लखेरा विकी अरोड़ा पार्षद अनिल मिश्रा अनिरुद्ध भाटी विनीत जोली सपना शर्मा ललित रावत विवेक उनियाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज जिन स्थानों पर दीपावली मिलन कार्यक्रम हुआ उनमें अनुराग पैलेस शुभारंभ बैंकट हॉल अवधूत मंडल आश्रम गीत गोविंद बैंकट हॉल श्री राम वाटिका गुरु मंडल आश्रम भारत सेवाश्रम संघ स्वामीनारायण आश्रम भूपतवाला राजपूत धर्मशाला कनखल और स्वयंवर पैलेस निकट बूढ़ी माता मंदिर स्थान रहे मुख्य कार्यक्रम गुरु मंडल आश्रम में संपन्न हुआ।