नगरपालिका अध्यक्ष ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार : नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष ने सूर्य उपासना करने वाले समस्त भक्तों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। नवोदय नगर में निर्माणाधीन छठ मैया पार्क में पहुंचकर उन्होंने सूर्यनारायण को अर्घ्य दिया।
नगरपालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने छठ पर्व की शुभकामनाएं सभी सूर्य उपासक भक्तों को दी हैं। बहादराबाद गंगनहर,शिव मंदिर शिवालिक नगर,शिव मंदिर सेक्टर 4 भेल में राजीव शर्मा ने सभी को इस पुनीत अवसर पर बधाई दी। उन्होंने नवोदय नगर के निर्माणाधीन छठ मईया पार्क में जाकर सूर्य को अर्घ्य भी दिया।
इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि छठ सूर्य उपासना का अलौकिक एवं अनूठा पर्व है। पूरी आस्था एवं स्वच्छता के साथ इस पर्व को अनादिकाल से मनाया जा रहा है,स्वयं सूर्यवंशी भगवान श्रीराम ने भी यह व्रत रखा था। उन्होंने बताया कि इस पवित्र स्थल एवं छठ मईया पार्क का निर्माण हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया गया है,जिसका लोकार्पण बृहस्पतिवार को स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने हाथों से करेंगे। इस पार्क में बने पूजन स्थल को भव्यता के साथ तैयार किया गया है,साथ ही महिला श्रद्धालुओं के लिए एक चेंजिंग रूम भी बनवाया गया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मदनेश मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल,विनोद त्रिपाठी, राज तिवारी,ऐश्वर्य पाण्डेय,विवेक तिवारी,कौशल मिश्रा,शिवशंकर मिश्रा,उपेन्दर श्रीवास्तव,रमेश पाण्डेय,ज्ञान पाण्डेय,मनोज शुक्ला,अपर्णा तिवारी, सरला तिवारी,मंजू तिवारी,भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई,भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर,पंडित अरुण शर्मा,साहिब सिंह वालिया और अवधेश राय आदि उपस्थित रहे।