हिंदुत्व पर टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने किया सलमान खुर्शीद का पुतला दहन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर शिवालिक नगर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश प्रकट करते हुए शिवालिक नगर एटीएम चौक पर सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया।
सलमान खुर्शीद के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ अमरीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी नेता द्वारा लिखित पुस्तक में हिंदू धर्म के प्रति विद्वेषपूर्ण भाव स्पष्ट रूप से रखा गया है,इसके बावजूद भी अन्य कोई कांग्रेसी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है जिससे कि कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता साफ झलकती है।
मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ ने कहा कि पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से किया जाना हिंदुत्व का अपमान है और इससे हिंदुस्तान की आस्था को ठेस पहुंची है। पूर्व में भी कांग्रेस द्वारा इस तरह के कुकृत्य किए गए हैं,यहां तक कि श्री राम के नाम को भी काल्पनिक बताने से गुरेज नहीं किया गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में मंदिर-मंदिर घूम कर अपने आप को हिंदू साबित करने वाले दोनों भाई-बहनों को तो कम से कम इस प्रकार के विचारों की निंदा करनी चाहिए थी।
पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल, मंडल मंत्री वीरेंद्र अवस्थी, मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर,मोहित चौधरी, सभासद अशोक मेहता ,पंकज चौहान,अजय मलिक , हरिओम कुमार , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अविनाश रोहिल्ला, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कुशलवीर सिंह, अजय कुमार,उमेश पाठक,मनीष सिंह ,गौरव पंडित,गगन उपाध्याय, श्याम लाल ,अनुज शर्मा, आदित्य बाल्मीकि,पवन कुमार वर्मा, रोशन प्रिंस, तुषार गॉड,उज्जवल त्रिपाठी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।