विजय संकल्प यात्रा में शामिल हुए भाजपा के हजारों कार्यकर्ता
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पीयूष चौहान
हरिद्वार : उत्तराखंड के अंदर 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां लगातार अपने दावे पेश कर रही हैं चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं जिसके चलते हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विजय संकल्प यात्रा का आह्वान किया गया जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र में कार्य करने का निर्णय लिया हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ ग्राम मिस्सरपुर से प्रारंभ हुई जहां पर इस यात्रा का हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, बलराज पासी जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल चौहान, विजय संकल्प रथ पर सवार थे उन्होंने यात्रा में आए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। विजय संकल्प यात्रा का कटारपुर चौराहा, फेरूपुर, धनपुरा, रानीमाजरा,शाहपुर, बादशाहपुर, आदि गांव में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में अपनी भूमिका निभाते हुए अमित चौहान ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से 60 के पार जा रही है और इसी गति से विकास कार्य को लगातार ग्रामीण क्षेत्र में कराने का वो काम करेंगे वहीं दूसरी ओर विवेक चौहान ने बताया कि स्वामी यतिस्वरानंद के द्वारा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में जो विकास कार्य किए गए हैं आज उन्हीं का परिणाम है कि उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां आए हैं तथा भारतीय जनता पार्टी को 2022 विधानसभा चुनाव में जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने के लिए तैयार है साथ ही महिला मोर्चा की ओर से रीमा गुप्ता महामंत्री महिला मोर्चा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण भी हरिद्वार ग्रामीण की सीट को जिताने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है तथा एक घर से महिला को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का हमारा प्रयास है जिसके फलस्वरूप आज हजारों की संख्या में यहां पर कार्य करता है हैं जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी उपस्थित है और आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ हम अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं साथ ही जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, आदेश चौहान, प्रभारी अमन त्यागी, सोनवीर पाल, शरवन चौहान, सत्य कुमार सरदार कारण सिंह, दिनेश चौहान, विनीत प्रताप सिंह, चीनू चौधरी, कृष्णपाल चौहान, सतीश चौहान, आदि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी कोई मजबूत दिशा देने के लिए विजय संकल्प रैली के कार्यक्रम को चार चांद लगाए।