केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत व बलराज पासी का लक्सर में हुआ जोरदार स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
लक्सर : लक्सर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में रविवार को विधायक संजय गुप्ता के निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री बलराज पासी और उत्तराखंड सरकार में शिक्षा मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभाल रहे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का लक्सर विधायक संजय गुप्ता द्वारा जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने भी दोनों कैबिनेट मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया ।कैबिनेट मंत्री बलराज पासी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का क्षेत्र की जनता ने भी जोरदार स्वागत किया।
आपको बता दें की भारतीय जनता पार्टी की ओर से संकल्प यात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा किया गया है जिसकी शुरुआत आज हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के गांव मिस्सरपुर से लेकर लक्सर क्षेत्र के विधायक संजय गुप्ता के निवास तक एक रोड शो के द्वारा हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने और क्षेत्र की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता द्वारा की गई लक्सर में सिविल हॉस्पिटल की मांग और भिक्कमपुर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग को जल्द ही आचार संहिता लगने से पहले पूरा कर दिया जाएगा।आपको बता दें पहले भी विधायक संजय गुप्ता ने लक्सर क्षेत्र में सिविल हॉस्पिटल और भिक्कमपुर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की थी। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए व 2022 में दोबारा से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील की है उन्होंने कहा यह विजय संकल्प यात्रा देश के हर राज्य में की जा रही है जा रही है। आज भी हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से लेकर लक्सर विधानसभा क्षेत्र के बाद रुड़की तक विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएग। इस पर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मेरे द्वारा रखी गई दो मांगों को सरकार ने मान लिया है जल्द ही इन पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
इस स्वागत कार्यक्रम में विधायक संजय गुप्ता, डॉ अजय गुप्ता विजय गुप्ता ,जिलाध्यक्ष जय पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अभय राज जी चौधरी महामंत्री राजेश गुप्ता, सोमवीर सैनी, डॉक्टर पवन चौहान एवं समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।