वीर गोरखा समिति ने ली गरीबों की सुध
वीर गोरखा कल्याण समिति ने बेसहारा गरीब और असहाय लोगों की मदद कर किया सामाजिक दायित्व का निर्वहन : बोहरा,
डोईवाला। (विजय शर्मा)
वीर गोरखा कल्याण समिति ने डोईवाला में बेसहारा गरीब और असहाय लोगों को ठंड से बचाने को राज्य मंत्री वन पंचायत सलाहकार परिषद् के उपाध्यक्ष करन बोहरा व वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रवण प्रधान, कमल थापा, विशाल थापा, मधु थापा ने जरूरत मंद लोगों को गर्म कंबल किये वितरित।
बुधवार को डोईवाला के मिस्सरवाला में वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें डोईवाला क्षेत्र में कड़ाके की ठंड में बेसहारा गरीब और असहाय परिवार के लोगों को गर्म कंबल का वितरण किया है मुख्य अतिथि वन पंचायत सलाहकार परिषद् के उपाध्यक्ष करन बोहरा ने कहा कि वीर गोरखा कल्याण समिति व गोरखा ली समाज हमेशा से जनसेवा के साथ देश सेवा में समर्पित रहा है और कोरोना काल में भी इस समाज ने बढ़ चढ़ कर आम जन की मदद की है सामाजिक दायित्व का निर्वहन बखूबी यह समाज कर रहा है और वीर गोरखा कल्याण समिति ने बेसहारा गरीब और असहाय लोगों की मदद कर किया सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर समाज सेवा के रूप में उनकी मदद करते हुए समाज ने दूसरे लोगों को भी सामाजिक होने का संदेश दे सराहनीय कार्य किया है वह सम्मान व धन्यवाद के पात्र है यही एक समाज सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इस अवसर पर वीर गोरखा कल्याण समिति डोईवाला के अध्यक्ष व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान ने कहा कि हमारा समाज हमेशा से सामाजिक सेवा कर अपने दायित्व को निभाता आया है और आगे भी समाज सेवा के माध्यम से हम अपने सामाजिक दायित्व निभाकर जन सेवा करते रहेंगे। कंबल वितरण कार्यक्रम में वीर गोरखा कल्याण समिति डोईवाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, सूर्य विक्रम शाही, उर्मिला तमांग, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेक बहादुर थापा, देवकी शाह, मनोज तमांग, मानू राणा आशु थापा देवकला दीवान के साथ बड़ी संख्या में गोरखा कल्याण समिति के सदस्य और लोग उपस्थित थे।