मृतक मजदूर को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता देने की कांग्रेस सेवादल ने की मांग
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
लक्सर। कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने आज दोपहर तहसील परिसर पहुंचकर उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन-पत्र प्रेषित कर अनुसूचित जाति के मृतक मजदूर,अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1 नगर पालिका परिषद लक्सर निवासी 22 वर्षीय मिथुन कुमार के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराए जाने की मांग की हैं।
'इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने कहा कि 17 दिसम्बर 2021 की शाम 5 बजे मिथुन कुमार अपनी विधवा माँ व भाइयों को बता कर मजदूरी पर गया था। लेकिन वह शाम को घर वापस नहीं आया।अगले दिन ऐथल रेलवे फाटक के पास थाना पथरी पुलिस ने मिथुन कुमार की लाश बरामद की थी।मिथुन की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है,इस घटना से मिथुन के भाइयों पर भी मुसीबत का पहाड़ टूटा हैं। इसलिये मृतक परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जानी गरीब हित मे आवश्यक हैं। एक दिन पूर्व कांग्रेस सेवा दल की टीम ने प्रदेश कांग्रेस सचिव बालेश्वर सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश राणा, आसमौहम्मद, तुषार खटीक के साथ मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मामले की सारी जानकारी ली थी। ज्ञापन-पत्र प्रेषित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संयुक्त सचिव अवनीश सैनी, विरेन्द्र गुप्ता,मोहन सैनी,डोनू पंडित,जनक राज जोशी, सक्षम धीमान,सुखबीर सिंह, सोनू पालीवाल आदि उपस्थित रहे।