कार्यशाला में भाजपा की नीतियों पर की गई चर्चा
भाजपा ने नगर मंडल डोईवाला में शक्ति केंद्र पर कार्यशाला का किया आयोजन।
(विजय शर्मा)
भारतीय जनता पार्टी डोईवाला नगर मंडल के संयोजकों व बूथ अध्यक्षों की
भानियावाला शक्ति केंद्र पर नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल व पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता की उपस्थिति में कार्यशाला का किया गया आयोजन।
भारतीय जनता पार्टी डोईवाला नगर मंडल मैं शक्ति केंद्र कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता ने डोईवाला नगर मंडल के भानियावाला में आयोजित कार्यशाला में 3 शक्ति केंद्रों के 12 बूथों के कार्यकर्त्ताओं को पार्टी के प्रचार प्रसार एवं सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी को जनता तक पहुंचाने की बात की और कहा की भाजपा की नीति है बूथ जीतो चुनाव जीतो तो सभी बूथ पर भाजपा को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता हर संभव प्रयास करें जिससे पार्टी को मजबूती मिले बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव सैनी, सरिता जोशी, मंडल महामंत्री मनवर नेगी एवं पंकज शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामकिशन, नगर मंडल मीडिया प्रभारी सुरेश सैनी, उधम सिंह सोलंकी, विक्रम नेगी, नितिन बड़थ्वाल, उमानंद बहुगुणा, गोविंद सैनी, ओमकार सैनी, आशीष कुमार, आरती लखेरा, मधु बिंदोला, ईश्वर रौथान, रवि चौहान, चंदन जायसवाल, अनुज जोशी, रमनलाल अनूप सोलंकी, राजेश भट्ट, राकेश भोपाल, विनीत मनवाल, राजपाल नेगी, गोपाल पाल, चंद्र मोहन रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।