ब्रेकिंग न्यूज़
1 . वार्षिक कला प्रदर्शनी "अभिव्यक्ति" – “ कण-कण में राम “ 2 . मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी ठाकुर सर्वेश सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए बहादुरपुर जट्ट के ग्राम प्रधान 3 . कुहु गर्ग के आईपीएस बनने पर श्री वैश्य बंधु समाज ने बांटी मिठाईयां 4 . रोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका 5 . सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन मे उतरी पूर्व राज्यपाल और वर्तमान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य 6 . देहरादून में दिवंगत कलाकार प्रह्लाद मेहरा की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन 7 . रेलवे कर्मचारियों के शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन 8 . "परिजनों ने कराया नेत्रदान' "नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम का 323 वां सफल प्रयास 9 . मतदान जागरूकता हेतु रैली का आयोजन 10 . संत महापुरुषों के प्रत्येक कार्य में होता है समाज का हित : महंत मुरारी दास 11 . आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई 12 . जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने किया शांतिकुंज व देसंविवि का शैक्षिक भ्रमण 13 . मतदान जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन 14 . जल ही जीवन का आधार जल बिन सब बेकार-डॉ अनुपमा गर्ग 15 . मतदान जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन 16 . श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 17 . स्वर्गीय डॉक्टर नागेंद्र सिंह का 110वा जन्मदिन माल्यार्पण कर मनाया गया 18 . राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों के पंचकर्मीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 19 . पूर्णाहुति के साथ महारूद्र यज्ञ का हुआ समापन,भक्तों की भारी भीड़ रही मौजूद 20 . पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रवृत्ति संत की और भक्ति संघ की : डॉ. शैलेंद्र 21 . पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या मनोनीत 22 . शहर व्यापार मण्डल ने किया नवगठित इकाइयों का स्वागत 23 . मतदान जागरूकता के लिए छात्रोंओ ने निकाली रैली 24 . गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ जनता के बीच जाना भाजपा की प्राथमिकता : आदेश चौहान 25 . रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक,अदा की जाएगी विशेष नमाज तरावीह 26 . संपूर्ण देश से 43 महिलाओं को अमृता शेरगिल महिला कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया 27 . महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कांस्टेबल पूनम सौरियाल 28 . उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न 29 . विधायक आदेश चौहान की विधायक निधि से टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 30 . जांच में सिद्ध नहीं हुए साबिर पाक दरगाह प्रबंधक रजिया पर लगे आरोप,दोबारा संभाला पदभार 31 . नगर आयुक्त के समर्थन में आए निवर्तमान मेयर ने रूड़की विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 32 . गुरु की भक्ति और शक्ति मुक्ति का आधार : संत बालकदास 33 . 220 किलो गौमांस के साथ गौकशी का आरोपी गिरफ्तार 34 . कार्यकर्ताओं से होती है पार्टी व पदाधिकारियों की पहचान : राजीव शर्मा 35 . विकास कार्यों के लिए नवोदय नगरवासियों ने जताया राजीव शर्मा का आभार 36 . आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्षदों ने बनाई रणनीति 37 . रानीपुर विधायक ने शुरू कराया एक करोड़ से अधिक लागत की सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य 38 . जीजीआईसी ज्वालापुर में 12वीं की छात्राओं को समारोहपूर्वक दी गई विदाई 39 . भाजपा शासन में जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ : राजीव शर्मा 40 . 18 फरवरी को स्वरोजगार नारी सम्मेलन आयोजित करेगा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट 41 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 42 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 43 . निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 44 . रुड़की में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड 45 . सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही सरकार : विशाल बिरला 46 . मसूरी शहर की विकास योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक 47 . राष्ट्र निर्माण में शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका : स्वतंत्र कुमार 48 . श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया महाराज अग्रसेन स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 49 . भेल ओ.बी.सी.एसोसिएशन ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती 50 . पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास में जुटी केंद्र सरकार : अजय भट्ट

आवाज से उपचार तक का किया विमोचन

आवाज से उपचार तक का किया विमोचन

स्त्री वरदान कार्यक्रम में ' आवाज़ से उपचार तक ' का किया आह्वान


एम्स ऋषिकेश के उत्तराखंड में स्त्री वरदान अभियान के तहत राज्यस्तरीय ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन                                                           


राजेश शर्मा


अ​खिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी विभाग की ओर से ​महिलाओं की निजी समस्याओं के समूल निवारण के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम ' स्त्री वरदान: चुप्पी तोड़ो ​स्त्रित्व से नाता जोड़ो को वि​भिन्न सामाजिक संगठनों की सहायता से नई दिशा मिल रही है। बताया गया कि राज्यव्यापी महिला जनजागरुकता मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए हरिद्वार की अरुणिमा ऑर्गेनाइजेशन, जागृति ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस आदि संस्थाएं खासा सहयोग को आगे आई हैं।                                                                                                                                                                                                                            इस बाबत एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत  ने अपने संदेश में कहा कि राज्य के आखिरी गांव की हरेक महिला तक यह स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी, संस्थान की ओर से महिलाओं की इस तरह की समस्याओं की गंभीरता के मद्देनजर ही यह पहल की गई है। निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि किसी भी महिला को इस तरह की तकलीफ में नहीं रहने दिया जाएगा, संस्थान उनकी समस्याओं के समूल निवारण को हरसंभव प्रयास करेगा, जिससे महिलाएं पूर्णरूप से स्वस्थ हो सकें।                                                                                                                    उत्तराखंड में संचालित इस जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को ऑनलाइन व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें संस्थान के रिकंस्ट्रक्टिव एंड कॉस्मेटिक विभागाध्यक्ष एवं सह आचार्य डा. नवनीत मग्गो ने महिलाओं की समस्याओं व उसके समुचित निवारण पर व्याख्यान दिया, कार्यक्रम में करीब 60 चिकित्सकों, स्वयंसेवी महिलाओं व मरीजों ने हिस्सा लिया।                                                                                                                                                                                           इस अवसर पर रिकंस्ट्रक्टिव और कॉस्मेटिक विशेषज्ञ डॉ. नवनीत ने बताया कि स्त्री वरदान मिशन को संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत  की ओर से शतप्रतिशत प्रोत्साहन मिल रहा है,जिससे यह अभियान अपनी सफलता की ओर अग्रसर है। उन्होंने सभी से महिलाओं की ' आवाज़ को उपचार' तक पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास करने की अपील की। 


गौरतलब है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,ऋ​शिकेश की ओर से उत्तराखंड में स्त्री वरदान अभियान की शुरुआत गतवर्ष 31 अक्टूबर-2020 को किया था, बताया गया है कि कार्यक्रम के तहत पहले दिन से ही महिलाओं में यूरीनरी इंकोंटिनेंस, प्रोलैप्स और सेक्शुअल डिस्फंक्शन जैसी गंभीर परेशानियों को लेकर उन्हें जागरुक करने के सतत प्रयास जारी हैं। डा. मग्गो के अनुसार इस विषय में पिछले करीब सवा दो महीनों में कि​ए गए वृहद जनसंपर्क व अनुसंधान में स्पष्टतौर पर यह बात सामने आई है कि समाज में सभी वर्गों की महिलाओं में इस तरह की बीमारियां पाई जाती हैं, मगर दुर्भाग्य से महिलाएं संकोचवश अपना उपचार कराने के लिए सामने नहीं आती। विशेषज्ञ डा. मग्गो के अनुसार महिलाओं की इस तरह की बीमारियों को दबाए रखने व उनका समय रहते उपचार नहीं कराने से अधिकांश मामलों में इसके घातक परिणाम सामने आते हैं, लिहाजा महिलाओं को ऐसी समस्याओं को लेकर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। स्त्री वरदान कार्यक्रम के संयोजक डॉ नवनीत मग्गो ने आज आवाज़ से इलाज तक का नारा देते हुए पूरे प्रदेश से जुड़ी महिलाओं को आह्वान किया कि वह सब उन महिलाओं की आवाज बने जोकि चुप्पी में इन बीमारियों को झेल रही हैं और उस आवाज को एम्स ऋषिकेश तक पहुंचाएं जिससे कि डिपार्टमेंट ऑफ रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी, एम्स ऋषिकेश में उन सब का इलाज हो सके।                

                                                                                                                                                                                         कार्यक्रम में सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ इंगलिश एस. एस. डी. पी. सी, पी. जी. गर्ल्स कॉलेज रुड़की की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डा. भारती शर्मा ने महिलाओं को संबोधित किया। आयोजन में उत्तराखंड प्रांत कारवाह भावना त्यागी के साथ ही अरुणिमा ग्रुप की सुगंध जैन,डॉ. मंजुला भगत, डॉ. निधि हांडा, डॉ. बीना, जागृति ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस हरिद्वार की डॉ. अर्चना चौहान, नीरू जैन आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।



You Might Also Like...
× उत्तरी हरिद्धार
मध्य हरिद्धार
ज्वालापुर
कनखल
बी एच ई एल
बहादराबाद
शिवालिक नगर
उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्धार स्पेशल
देहरादून
ऋषिकेश
कोटद्वार
टिहरी
रुड़की
मसूरी