सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु,शिनाख्त के प्रयास कर रही पुलिस
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
लक्सर/खानपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर मोड़ के पास बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति की एक्सीडेंट के द्वारा मृत्यु हो गई।एक्सीडेंट होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पुलिस ने व्यक्ति के शव 108 के जरिए चिकित्सालय भिजवा दिया है।पुलिस क्षेत्र के लोगों से अज्ञात व्यक्ति के बारे में पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।
आपको बतादें कि बीती रात थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर मोड के पास दिनांक 26 जनवरी को लगभग रात्रि 11:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की एक्सीडेंट से मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है लेकिन अभी व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को मोर्चरी के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया है और सभी थाना चौकियों को व्यक्ति की शिनाख्त करने हेतु फोटो भेज दी गई। अभी अज्ञात व्यक्ति का शव शिनाख्त हेतु सिविल अस्पताल रुड़की मोर्चरी में रखा गया है।