कोर्ट में विवादित संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का लगाया आरोप
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
हरिद्वार : पथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव फेरूपुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी न्यायालय में विवादित संपत्ति पर दूसरे पक्ष के 4 लोगों ने जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से ताला तोड़कर संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया, दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्य प्रकाश आर्य पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह आर्य निवासी ग्राम फेरुपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी एक विवादित संपत्ति पदार्था ऊर्फ धनपुरा में स्थित है जिस पर 2021 से धर्मेंद्र आर्य आदि बनाम सूर्य प्रकाश आदि वाद न्यायालय में विचाराधीन है।उन्होंने आरोप लगाया कि 18 फरवरी 2022 को दोपहर लगभग 2:50 पर देवव्रत आर्य,धर्मेंद्र आर्य पुत्रगण स्वर्गीय ओम प्रकाश आर्य निवासी पदार्था ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त विवादित संपत्ति का ताला तोड़कर संपत्ति को खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया वहां मौजूद एक व्यक्ति बबलू ने जब इसका विरोध किया तो इन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। सूर्य प्रकाश आर्य ने दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि विवादित संपत्ति के विषय में एक पक्ष द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसआई भागीरथी को सौंप दी गई है।