हिंदू जागरण मंच ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
संचित चौहान
हरिद्वार : 23 मार्च को हिंदू जागरण मंच महानगर हरिद्वार द्वारा भगत सिंह चौक पर बलिदान दिवस के अवसर पर सभी अमर शहिदो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हिंदू जागरण मंच महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी पूर्व सैनिक ने कहा कि हमारे देश के नोजवानो को भी शहीद सरदार भगत सिंह राजगुरु ,सुखदेव के आदर्शों की राह पर चलते हुए भारत के प्रति समर्पण भक्ति भाव रखते हुए अखंड भारत को धर्म जाति एवं समुदाय की भावना का त्याग कर भारत की एकता एवं अखण्डता को ओर मजबूती प्रदान करनी चाहिए। वहीं युवा वाहिनी अध्यक्ष स्वतन्त्र सेनी शहीद भगत सिंह ,राजगुरु ,सुखदेव को हिंदू जागरण मंच का स्वाभिमान ओर आदर्श बताते हुए भारत के वीर सपूत को श्रधांजलि प्रधान की महानगर महा मंत्री डॉ रुद्रमन ने बलिदान दिवस को भारत की स्वतंत्रता ओर स्वाधीनता का प्रतीक बोलते हुए शहीद भगत सिंह , राजगुरु, सुखदेव ,के साथ साथ देश के सभी वीर शहीदो को पुष्प अर्पण किए। वहीं आज महानगर परिवार का विस्तार कर लक्ष्मण कटारिया ने हिंदू जागरण मंच की सदस्यता ग़्रहण करने का आज का ऐतहसिक दिन चुना। वहीं महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी पूर्व सैनिक ने उनका माल्यार्पण किया और महामंत्री डॉ रुद्रमन ने उनके नगर अध्यक्ष कनखल के दायित्व की घोषणा की। साथ साथ महेन्द्र प्रताप सिंह को कनखल नगर का अध्यक्ष से दायित्व पदोन्नति महानगर मंत्री दायित्व प्रदान किया। सभी पदाधिकारी ओर सदश्यता ने शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने नए सदस्य का हिंदू जागरण मंच में स्वागत किया।
इस दौरान ठाकुर राजकुमार, नवदिप भारद्वाज ,मनीष कम्बोज, विजय पाल, अनूप , नवीन, जुगनिस शर्मा ,अमन राजपूत, प्रदीप ,मोनु कश्यप विकाश पाल, शांति पाल, आशीष कश्यप , अर्जुन पाल आदि कार्यकर्ता मोज़ूद रहे।