भारत का भविष्य गांवों में बसता है- धर्म सिंह रावत
गौरव अरोड़ा
हरिद्वार : नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के तत्वधान से कार्यालय व सभी विकास खंडों में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस दौरान कार्यक्रम सहायक धर्म सिंह रावत जी ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस भारत में पंचायती राज प्रणाली का राष्ट्रीय दिवस है जिसे पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नेहरू युवा मंडल मुंडेट से अध्यक्ष रोहित पाल ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को लोकतंत्र की नींव के रूप में पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न राज्यों के ग्राम प्रधानों के साथ पंचायती राज के महत्त्व व कोरोना वायरस के रोकथाम में पंचायतों की भूमिका पर चर्चा की गई। पंचायती राज व्यवस्था का विहंगावलोकन करने से ज्ञात होता है कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाए जाने का कारण 73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम,1992 है जो 24 अप्रैल 1993 से प्रभाव में आया था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और कोई भी देश, राज्य या संस्था सही मायने में लोकतांत्रिक तभी मानी जा सकती है
इस दौरान कार्यक्रम में शिवानी पाल , अंजलि, प्रियंका रानी , सत्यदेव आर्य , आदि उपस्थित रहे