थाना झूलाघाट के तालेश्वर मन्दिर के नीचे काली नदी पर एक अज्ञात महिला का शव हुआ बरामद
अंकित नौटियाल
पिथौरागढ़ : 26 अप्रैल,22 को थाना झूलाघाट जिला पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत तालेश्वर मन्दिर के नीचे काली नदी पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। जिसकी शिनाख्त के सम्बन्ध में जानकारी करने के उपरान्त कोई पता नहीं चल पा रहा है। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी पिथौरागढ़ भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को शिनाख्त हेतु 72 घण्टे तक जिला चिकित्सालय मोर्चरी पिथौरागढ़ में रखा जाएगा ।
हुलिया अज्ञात शव महिला आँख नाक, कान कद औसत रंग गोरा लम्बाई 5.4 फीट, उम्र करीब 30 वर्ष, शरीर में नीचे रंग का कुर्ता व पीले रंग की सलवार व दोनों हाथों की कलाई में लाल रंग का कड़ा पहना हुआ है।
यदि उक्त महिला के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी मिलती है तो पुलिस कन्ट्रोल रुम पिथौरागढ़ के नम्बर 05964226651 व 9411112982 पर सूचित करें।