क्रीड़ा भारती उत्तराखंड प्रांत भारत प्रदक्षिणा 2022 का किया गया आयोजन
मनीषा सूरी / पीयूष सूरी
हरिद्वार:आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 22 मई 22022 दिन रविवार को यह यात्रा सम्पुर्न् राष्ट्र में 220 स्थानों से एक साथ प्रारम्भ होगी,इस यात्रा में 75 दुपहिया वाहन लगभग 75 किलोमीटर की दुरी तय करेंगे,इस प्रकार् लगभग् 18000 किलोमीटर की दुरि तय् करेंगे, क्रीड़ा भारती उत्तराखंड यात्रा एक ही साथ तीन स्थानों से प्रारम्भ हुई है।
1- पावटा से हरबटपूर चौक, सहस्रहपुर, सेलाकुइ, नन्दा की चौकी, होते हुए प्रेमनगर देहरादून पहुंचेगे।
2- प्रेमनगर देहरादून से घन्टाघर, विधान सभा,डोइवाला शहर , भानियावाला, नेपाली फार्म, ऋषिकेश, हरिद्वार मार्ग पहुंचेगी।
3- गुरुकुल कागंडी विश्वविद्यालय हरिद्वार से बहादराबाद, रूड़की, मंगलौर होते हुए उत्तर प्रदेश बॉर्डर गुरुकुल नारसन तक जाएगी।
मां भारती की अभिनव अर्चना, क्रीड़ा भारती के साथ दो पहिया वाहन पर राष्ट्र की प्रदक्षिणा एक साथ एक समय प्रातः 8:00 बज कर56 मिनट पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक सम्पूर्ण देश में,
उत्तराखंड में यह प्रदक्षिणा हिमाचल बॉर्डर पोंटा साहिब से लेकर उत्तर प्रदेश बॉर्डर गुरुकुल नारसन तक जाएगी ,भारत प्रदक्षिणा यात्रा जिसमें साहस हो उत्साह हो अनुशासन हो आनंद के साथ प्रवास हो संपूर्ण भारत एक साथ हो ,
प्रत्येक जत्थे में कम से कम 75 युवक ,युवतियां क्रीड़ा भारती की वेशभूषा सफेद टी शर्ट में दो पहिया वाहन में रहेंगे प्रत्येक जत्था अपने अपने क्षेत्र तय सीमा में चलेंगा ,
प्रत्येक जत्थे के साथ एक चार पहिया वाहन जिस पर भारत माता की प्रतिमा , राष्ट्रीय ध्वज और क्रीड़ा भारती का ध्वज साथ रहेगा,
जत्थे में सम्मिलित सभी युवक युवतियां एवं कार्यकर्ता क्रीड़ा भारती की वेशभूषा सफेद टी-शर्ट में सम्मिलित रहेंगे ,यह दौड़ नहीं है यह प्रदक्षिणा है।
खेल का प्रचार क्रीड़ा भारती का संस्कार खेलों से निर्माण चरित्र का, और चरित्र से निर्माण
राष्ट्र का इस बोध वाक्य के साथ राष्ट्र वंदना की भावना लेकर हमें चलना है।
क्रीड़ा भारती के उत्तराखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सुद और संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि
उत्तराखंड के सभी खेल प्रशिक्षको एवं खेल प्रेमियों से आग्रह है कि आप सभी हमें अपना अपना सहयोग देकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने।