कर्मचारियों के डीए का भुगतान लंबित होने पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा नगर आयुक्त से की गई भेंट
सचिन शर्मा
हरिद्वार: नगर निगम हरिद्वार के कर्मचारियों का 11प्रतिशत डी0ए0 एरियर का भुगतान पिछले कैई माह से लम्बित चला आ रहा था, भुगतान को लेकर नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी नगर आयुक्त से उनके कार्यालय मे मिले तथा रूके हुए एरियर का भुगतान कराने का अनुरोध किया, जिस पर नगर आयुक्त जी ने मोर्चा के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया था कि सोमवती अमावस्या के बाद कर्मचारियों रूके हुए डी0ए0 का भुगतान करा दिया जायेगा। नगर आयुक्त ने अपने वायदे के अनुसार आदेश कर दिये हैं। इस पर मोर्चा के पदाधिकारियों मुरली मनोहर ,सुरेंद्र तेश्वर मुकुल जोशी, राजेन्द्र श्रमिक अखिलेश शर्मा, प्रवीण तेश्वर ,इन्दर सिहं रावत,संजय पेवल,अरुण उर्फ बन्टी, सलेक चन्द, प्रमोद बिरला, बलराम चुटेला, राजू खैरवाल, आत्माराम बेनिवाल,आदि ने नगर आयुक्त महोदय का आभार व्यक्त किया है।