पर्यावरण के लिए हम सबको सचेत होना अति आवश्यक: विजयलक्ष्मी चौहान
अविरल चौहान
हरिद्वार: आज दिनांक 05.06.2022 को विद्यालय राजीव गांधी मैंमोरियल पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर ज्वालापुर हरिद्वार में पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी चौहान ने विश्व पर्यावरण के अवसर पर पौधा लगाया, उनकी पुत्री तृप्ति चौहान ने पौधा लगाने में अपना सहयोग दिया। और संकल्प लिया की वृक्ष लगाने के प्रति हमेशा अपना योगदान देंगी।विजय लक्ष्मी ने कहा की पर्यावरण हमारे जीवन का मौलिक अधिकार है।इसकी सुरक्षा एवम् सफाई मानव जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। जन्म से लेकर मरण अवस्था तक पर्यावरण जीवन के लिए आवश्यक है। पौधे हमारी संस्कृति एवम प्राण वायु हैं। हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। और पर्यावरण को संतुलित रखते हैं। पर्यावरण के प्रति हम सबको जागरूक होना ज़रूरी है। कुदरत की वस्तुओं से हमें खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। क्योंकि पर्यावरण हमारे जीवन का जरूरी अंग है।लेकिन वर्तमान में समय पर्यावरण की समस्या उत्पन्न हो गई है। जो की आने वाले समय में विकराल रूप धारण कर सकती है। जिससे मानव को घोर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।मानव जीवन मुख्य रूप से हवा, पानी, पर निर्भर है।इसलिए हर एक नागरिक का पर्यावरण संतुलन बनाए रखना कर्तव्य है। प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी चौहान ने कहा की हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। पौधे लगाकर प्रकृति को सुरक्षित रखने में अपना योगदान प्रदान करना होगा। और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। क्योंकि पर्यावरण से ही जीवन सुरक्षित है।