उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं के द्वारा किया गया भव्य स्वागत
प्रिंस अग्रवाल/अविरल चौहान
हरिद्वार: भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक का आर्य वान प्रस्थ के प्रधान दिनेश कुमार पाण्डेय द्वारा भव्य स्वागत एवम सम्मान समारोह किया गया, आर्य वान प्रस्थ के कार्य कर्तायो ने मदन कौशिक का फूलों एवम माल्यअर्पण कर स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने पुस्तकालय का उदघाटन किया , और पुस्तकों के विषय में जानकारी प्राप्त की आर्य वान प्रस्थ के प्रधान दिनेश कुमार पाण्डेय ने उन्हें मंच पर पद ग्रहण करने का आग्रह किया, मदन कौशिक ने सभा को संबोधित करते हुआ कहा की व्यक्ति को जीवन में कठिन परेशानी का सामना करते हुए आगे बड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा की कठिन मेहनत से व्यक्ति जीवन की राह को आसान कर सकता है। और भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा की जीवन में मैंने कभी सोचा नहीं था , मै इस मंजिल तक पहुंच जाऊंगा। विधायक का चुनाव लड़ने के लिए हरिद्वार के लोग इतना मान सम्मान देकर मुझे विधायक चुनेंगे। उन्होंने कहा की मैने शिक्षा को प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष किया, शिक्षा के लिए मदन कौशिक को घर से बाहर जाना पड़ा था। लेकिन तब भी उन्होने हरिद्वार से अपना नाता नहीं छोड़ा। और हरिद्वार में वापस आकर जीवन की शुरुआत करके राजनीति की ओर चले गए। और अपने पितरों एवं माता पिता
की कृपा से आज उत्तराखंड राज्य का भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष हूं। तथा उत्तराखंड के विकास के लिए हमेशा अपना योगदान देता रहूंगा।