योग के प्रति जागरूक किया : नवनीत कुमार तोमर
अविरल चौहान
हरिद्वार- लक्सर तहसील, जिला हरिद्वार के अधिवक्ता नवनीत कुमार तोमर चैंबर नंबर-133 सिविल कोर्ट लक्सर हरिद्वार ने कहा की योग के प्रति बच्चों एवं बड़ों में आज के समय में बहुत उत्साह है। योग हमारी भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की पहचान है। योग के माध्यम से हम अपनी काया को निरोगी रख सकते हैं। और आज के युग में बच्चों से लेकर बड़े तक बीमारियों की चपेट में हैं। जीवन में योग को अपनाकर ही बचाव जरूरी है। अधिवक्ता नवनीत कुमार तोमर ने कहा कि वह योग नियमित रूप से प्रतिदिन करते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उन्होंने अपने साथियों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को योग की जानकारी प्राप्त होना ज़रूरी है। रोज योग को अपनी दिनचर्या बनानी चाहिए। प्रतिदिन योग करने से मनुष्य मानसिक, शारीरिक, और आध्यात्मिक तौर पर मजबूत होता है। और हमेशा शरीर बीमारियों से मुक्त रहेगा। योग करने से मन शांत होता है। बुद्धि का विकास होता है। दिनचर्या की शुरुआत योग से करने पर मन आनंद मय रहता है।
उन्होने कहा की वर्ष 2015 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस की शुरुआत की थी। जो हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग प्राचीन समय की भारतीय कला है। जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा योग के महत्त्व को बल देना एक महान प्रयास है। अंत में अधिवक्ता नवनीत कुमार तोमर ने कहा की योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। सभी लोगों को योग अपनाना चाहिए।