महिला मोर्चा वीरभद्र मंडल के नवनियुक्त कार्यकारिणी नेविधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल जी से शिष्टाचार भेंट कीl
राजेश शर्मा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
ऋषिकेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा वीरभद्र मंडल के नवनियुक्त कार्यकारिणी ने वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल जी से शिष्टाचार भेंट कीl इस अवसर पर अग्रवाल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आज वीरभद्र मंडल महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण महिलाओं के संघर्ष पर हुआ l उन्होंने कहा है कि महिलाओं ने इस प्रदेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अग्रवाल ने कहा है कि संगठन विस्तार एवं सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैl उन्होंने कहा है कि अपने दायित्व की गरिमा के अनुसार हमें क्षेत्र में लोगों के बीच में कार्य करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक जन समस्याओं का समाधान हो सके उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्व के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दीl अग्रवाल ने कहा है ताकि हम उत्तराखंड प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ा सकें इस अवसर पर वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, वीरभद्र मंडल भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट, उपाध्यक्ष आरती दुबे, निर्मला उनियाल, महामंत्री सुनीता भंडारी, मंत्री शोभा कोठियाल, गीता मित्तल, शशि कोठारी, राजेश्वरी कंडवाल, कोषाध्यक्ष शारदा सिंह, आदि उपस्थित थे l