भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेगा महिला मोर्चा:शीतल पुंडीर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली एवं शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा व मंडल के अन्य वरिष्ठ जनों की संस्तुति व सहमति से शिवालिक नगर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल पुंडीर द्वारा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। शिवालिकनगर मंडल में 4 उपाध्यक्ष रेखा सिंघल, रितु ठाकुर, कविता जैन, शीला देवी, 2 महामंत्री रेखा शर्मा, दीपमाला गुप्ता,5 मंत्री अंशु तोमर, किरण श्रीवास्तव, मोक्ष लता, बबीता, आरती,कोषाध्यक्ष संयोगिता,मीडिया प्रभारी मीनाक्षी उनियाल तथा सोशल मीडिया प्रभारी हिमानी अग्रवाल घोषित किए गए।
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने मंडल के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शिवालिक नगर मंडल के सभी क्षेत्रों से महिलाओं की कार्यकारिणी मे भागीदारी की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी महिलाएं भाजपा की रीति-नीति के अनुसार कार्य करेंगी और 2022 के चुनाव की दृष्टि से क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगी। भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों व जन कल्याण की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। शीतल पुंडीर ने कहा कि मुझे आशा ही नही पूर्ण विस्वास है कि हम सब महिलाएं मिलकर पार्टी के हर कार्य को पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी से करेंगी और अपनी पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगी।