नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे पर 13वीं सिख बटालियन अल्मोडा़ में उत्तराखंड पुलिस ने नारी सशक्तिकरण पर महिलाओं को किया जागरूक
सुरेश तिवारी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
अल्मोड़ा। नेशनल गर्ल चाइ unल्ड डे के उपलक्ष में 13वीं सिख बटालियन अल्मोड़ा द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया इस जागरूकता अभियान का विषय नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा रहा इस मौके पर उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर श्वेता नेगी ने सभी महिलाओं को नारी सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया एवं सभी महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में अवगत कराया इसके साथ-साथ सभी महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी तथा यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने को जागरूक किया।