उपजिलाधिकारी चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों विष्ट को किया सम्मानित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स।
विजय शर्मा
डोईवाला। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पर डोईवाला उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिष्ट को सम्मानित किया।
डोईवाला उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पूर्व स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उनको सम्मानित किया जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री साधू सिंह विष्ट को उत्तराखंड सरकार/जिला प्रशासन की ओर से शॉल व सम्मान पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिष्ट ने सरकार व प्रशासन के उपजिलाधिकारी लक्ष्मी लक्ष्मी राज चौहान का धन्यवाद दिया।