भाजपा युवा मोर्चा वह संगठन है देश के युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्रहित में लगाने की प्रेरणा देता है : कंडवाल
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विजय शर्मा
डोईवाला।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का डोईवाला नगर भाजपा नगर मंडल ने डोईवाला नगर पालिका सभागार में स्वागत कर किया सम्मान,
डोईवाला नगर मंडल भाजपा डोईवाला नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज डोईवाला नगर पालिका के सभागार में विनय नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया इस अवसर पर भाजपा डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि युवा वर्ग भाजपा युवा मोर्चा का वह संगठन है जो कि देश के युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्रहित में लगाने की प्रेरणा देता है युवा जनशक्ति चुनाव में पार्टी को जागरूकता के आधार पर चुनाव जिताने कार्य करती है युवा शक्ति पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है जो जिससे पार्टी और मजबूत होती है, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप जेटली ने कहा कि युवा ऊर्जावान सकती है जिससे देश में एकता का परिचय के रूप में पार्टी हित में कार्य कर देश को भी सुरक्षित रखते हैं युवा शक्ति सबसे बड़ी शक्ति के रूप मे है जिस पार्टी में युवा शक्ति सबसे ज्यादा तादाद में है वह पार्टी सम्मान योग्य है और पार्टी में अहम भूमिका निभाने का कार्य करते हैं साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों का सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर सम्मान किया और साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सोनू गोयल, माजरी मण्डल अध्यक्ष गुरजीत सिंह, रानी पोखरी अध्यक्ष नरेश रावत, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु राणा, जिला मंत्री प्रकाश कोठारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मनीष नैथानी, सुशील जायसवाल विशाल क्षेत्री, रोहित क्षेत्री, पंकज, शिवम, अंशुमान, रतूड़ी, केतन गुप्ता, आकाश, पंकज सैनी, अजय सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।