मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों का समर्थन करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ दिया धरना, जमकर की नारेबाज़ी
सुनील सोनकर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मसूरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता मेंघ सिंह कंडारी के नेतृत्व में अंबेडकर चैक पर एकत्रित हुए और अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किसान बिल के विरोध में अंबेडकर चैक पर केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस मौके पर मसूरी में विभिन्न राज्यों से आ रखे पर्यटकों ने भी कांग्रेस के प्रर्दशन में शामिल होकर किसान बिल के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। उत्तरप्रदेश से आये पर्यटक वैभव पंडित ने कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक योगी सरकार से परेशान है वही जनता को विकास के नाम पर परेशान किया जा रहा है ओर जो लोग योगी सरकार के खिलाफ बोलने की कोषिष करते है उनको झूठे मुक़द्दमों में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होने कहा कि देष की जनता भाजपा की सरकारों से त्रस्त हो चुकी है और भाजपा को जबाब देने का समय आ गया है।
कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि देश का किसान परेशान है परंतु मोदी सरकार अपने सत्ता के नशे में चूर है। उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह देश के बड़े उद्योगपति अडानी और अंबानी के साथ मिलकर देश को बेचने का काम कर रहे हैं। देश को प्राइवेट हाथों में दिया जा रहा है इसका किसान विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पहले अंग्रेजों ने देश को गुलाम बना अब मोदी उद्योगपति अडानी और अंबानी के साथ मिलकर देश को गुलाम बनाने की साजिश रच रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक तीन काले किसान बिल को रद्द नहीं किया जाता तब तक कांग्रेस किसानों के साथ खडी रहेगी। केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलती रहेगी उन्होंने कहा कि आज देश का प्रत्येक व्यक्ति परेशान है परंतु मोदी और अमित शाह को से कुछ लेना देना नहीं है उन्होने देष की जनता से देष के लोकतंत्र को बचाने के लिये आगे आने का आहवान किया जिससे संविधान को बचाया जा सके वह आम जन के अधिकारों की रक्षा हो सके। इस मौके पर मसूरी महिला कांग्रेस अध्यक्षा जसबीर कौर, मसूरी विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान, यूथ कांग्रेस महासचिव अक्षत वर्मा, दानिश खान, गौरव गुप्ता, महेश चंद, अरविंद सोनकर, महिमानंद, चाँद खान, सलीम अहमद सहित कई लोग मौजूद थे।