गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने सभी ज्ञात एवं अज्ञात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को किया नमन
सुरेश तिवारी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
अल्मोडा़। गणतंत्र दिवस जनपद भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील एवं ब्लाॅक मुख्यालयों में प्रातः ध्वजारोहरण किया गया। कलैक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी ज्ञात एवं अज्ञात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने संविधान निर्माताओं को भी नमन किया जिन्होंने एक महान और गौरवशाली संविधान के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विकास की नई गति देने के लिए जिस टीम भावना से वर्तमान में कार्य किया जा रहा है उसे हमें जारी रखना होगा। उन्होंने कहा कि परिर्वतन से ही विकास के नये आयाम लिखे जा सकते है। उन्होंने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर समस्त जनपदवासियों बधाई एवं शुभकामना दी।
कलैक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अपरजिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर गौरव पाण्डे, मुख्य कोषाधिकारी हमेन्द्र प्रकाश गंगवार, अध्यक्ष कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ शशि मोहन पाण्डे, उपाध्यक्षा दीपा पाण्डे, जुनैद हुसैन आदि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जनपद की खुशहाली व विकास के लिए हमें टीम भावना से कार्य करना होगा यही हमारी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। वक्ताओं ने स्वतन्त्रता संग्राम में अल्मोड़ा के प्रतिनिधित्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने के लिए सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगो को भारतीय गणतन्त्र की प्रस्तावना की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, ए0पी0 पुरोहित, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लाम्बा, वैयक्तिक अधिकारी हरीश उपाध्याय के अलावा कलैक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।