विधायक के जन्मदिन पर ग़रीबों को बाटे जायेंगे कम्बल...
सुनील सोनकर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मसूरी विधायक गणेश जोशी को 31 जनवरी को जन्म दिवस है जिसको लेकर मसूरी भाजपा की सभी संगठन सेवा सप्ताह के रूप में मना रह है। इसको लेकर 29 जनवरी को मसूरी में विशाल कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्षा पुश्पा पडियार ने मसूरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि 31 जनवरी को मसूरी विधायक गणेश जोशी का जन्म दिवस मसूरी षहर में धूमधाम के साथ मनाया जाना है जिसको विशाल कार्यक्रम का आयोजित किया जाना है। उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को मसूरी में करीब 600 गरीब लोगों को कंबल वितरित किया जाएगा वह 31 जनवरी को महिला मोर्चा के द्वारा विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें विधायक गणेश जोषी के जन्म दिवस पर केक काटा जायेगा वह महिला मोर्चा का परिचय संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा। उन्होने बताया कि आगामी 2022 के चुनाव की रणनीति भी तैयार की जाएगी। पुश्पा पडियार ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 2022 के चुनाव के लिए पूरी तरीके से कमर कस चुका है और बूथ स्तर पर लोगों को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है वह हर बूथ में महिलाओं की प्रतिभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। वह केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा जल्द जनता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके तहत जनता के सुझावों के साथ पार्टी के रीति नीति से भी अवगत कराया जायेगा। इस मौके पर राजेष्वरी नेगी, लीला कंडारी,मजू चौहान,सुषीला पवार, प्रोमिला नेगा सहित कई लोग मौजूद थे।