भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान में दर्जनों पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
पीयूष चौहान/ दीपक चौहान
हरिद्वार: भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान का अधिवेशन हरिद्वार में हुआ जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज की गई।
दरअसल भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के द्वारा अपने नए सदस्य एवं पदाधिकारियों को परिवार में शामिल होने पर एक अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कहीं पदाधिकारियों को भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान में जिम्मेवारी दी गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल द्वारा संचालन करते हुए सर्वप्रथम कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में यशपाल चौधरी को मंच पर आमंत्रित किया इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार पहुंचे संस्थापक भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान मोहम्मद आरिफ राजपूत एवं रंकित वालिया, ए के खान, अग्रज मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों को मंच पर आमंत्रित किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर परिवार में सम्मिलित किया। नए पदाधिकारियों में नियुक्त हुए पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी प्रदेश सचिव आकिल अंसारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम पाल के साथ अन्य दर्जनों पदाधिकारी नियुक्त किए गए। अपने वक्तव्य में संस्थापक एवं मुख्य अतिथि के रुप में आए मोहम्मद आरिफ राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान किसानों के हित में कार्य कर रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि समूचे देश में किसानों के हित की लड़ाई लड़ने का कार्य इस यूनियन के द्वारा किया जा रहा है। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि सरकार से लेकर सरकारी अफसर तक यदि किसी प्रकार की कोई समस्या किसानों को होती है तो उसके लिए तन मन धन से हम लोग एक साथ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का कार्य करेंगे। इसके पश्चात प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के अंदर बहुत जल्द भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान का परिवार और बड़ा होगा तथा सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के द्वारा किसानों के हित में कार्य नहीं करने पर उनके खिलाफ प्रदर्शन एवं तालाबंदी का कार्य किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि हरिद्वार के किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या होगी तो उसके लिए हम एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेंगे। वही कार्यक्रम के एजेक के रूप में मोहम्मद इरशाद एवं राजेंद्र त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी ने अपना कीमती समय निकालकर इस यूनियन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं इसके लिए हम आप सभी के आभारी हैं। साथ ही मोहम्मद इरशाद को राष्ट्रीय महामंत्री बनाने की घोषणा कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा के द्वारा कार्यक्रम के अंतिम चरण में की गई। इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों सदस्यों सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।