जैन समाज के सभी लोगो ने प्रिय तीर्थराज सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने के विरोध मे झारखण्ड सरकार के विरोध मे रैली निकाली
सहारनपुर - श्री दिगंबर जैन समाज सहारनपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन के निर्देशानुसार बीते दिन समस्त जैन समाज को एक जुट होकर झारखण्ड सरकार द्वारा तीर्थराज सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने के आदेश को वापस लिए जाने की मांग को लेकर झारखण्ड सरकार के विरुद्ध महा रैली का आयोजन किया गया। जोकि जैन बाग से शुरु होकर अरबी मदरसे, बड़तला, हलवाई अट्ठा, सर्राफा बाजार, नया बाजार, घंटाघर होते हुएकलेक्ट्रेट पहुंची,जहां पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। आपको बता दे की श्री दिगंबर जैन समाज सहारनपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन के निर्देशानुसार तीर्थराज सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने के सरकार के निर्णय के विरोध में जैन समाज के लोग प्रातः11:00 जैन बाग स्थित जैन मंदिर पर एकत्रित होकर अनुशासन एवं मौन रैली के रूप में पंचान समिति के निर्देशानुसार पंक्ति बद्ध होकर सामंजस्य समन्वय बिठाते हुए साथ साथ चलें। यह रैली जैन बाग मंदिर से प्रारंभ होकर चिलकाना रोड, अरबी मदरसा, बडतला चौक, दीनानाथ बाजार, सर्राफा बाजार, नया बाजार, फव्वारा, शहीद गंज, नेहरू मार्केट, घंटाघर कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची,जहां जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया और तीर्थराज सम्मेद शिखर को तीर्थस्थल ही बने रहने के लिए निवेदन किया गया। दिगंबर जैन समाज सहारनपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि आज सहारनपुर जैन समाज का बच्चा, बुजुर्ग, महिला सब अपने अपने काम छोड़ कर झारखण्ड सरकार के तीर्थराज सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने के सरकार के निर्णय के विरोध के खिलाफ सड़कों पर आ गया है और समाज तब तक शांत नहीं होगा जब तक झारखण्ड सरकार इस निर्णय को वापस नही लेती।