उत्तरांचल पंजाबी महासभा वीर हकीकत राय जोन शिवालिक नगर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन
हन्नी कथूरिया
हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा रजिस्टर वीर हकीकत राय जोन शिवालिक नगर द्वारा नव वर्ष पर मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
वीर हकीकत राय जॉन शिवालिक नगर के अध्यक्ष नारायण आहूजा ने बताया कि यह भंडारा 2 वर्षों से 1 जनवरी को आयोजित किया जाता है इसमें भंडारे का समय 12:00 से 4:00 तक का रहता है। जिसमें मंदिर में आए हजारों श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं।
भंडारे में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बहन अनु कक्कड़ उपस्थित रहे।
भंडारे को सफलतापूर्वक कराने के लिए विशेष आभार हिमेश कपूर, नारायण आहूजा, अजय अरोड़ा ,हनी कथूरिया, अशोक मेहता, अमरीक सिंह भट्टी, गुलशन चंदोक, अनिल विज, कुलदीप हांडा जी अंशुल खन्ना, प्रदीप सतीजा, राजू ओबरॉय, सुनील अरोड़ा, महेश सपरा गगन पावा प्रवीण कुमार कुमार, सरदार सुखदेव, सरदार आत्मा सिंह, दीपक कातरा, अमित सचदेवा, अनिल ग्रोवर, अशोक कुमार, विशाल बाटला, सभी भाइयों का बहुत जबरदस्त सहयोग रहा।