पूर्वांचल समाज के मजबूत स्तंभ हैं स्वामी संतोषानंद देव महाराज : आशुतोष पांडेय
फुरकान अंसारी
*** अवधूत मंडल आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्वामी संतोषानंद देव महाराज का 50वां जन्मोत्सव
हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय , वरिष्ठ सदस्य शविभास मिश्रा, अबधेश राय, अमित सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने पूर्वांचल उत्थान संस्था के संरक्षक श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार, ज्वालापुर हरिद्वार के पीठाधीश्वर महंत स्वामी संतोषानंद देव महाराज को उनके 50 वें जन्मदिवस पर आश्रम में जाकर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीए आशुतोष पांडेय ने महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज पूर्वांचल समाज के मजबूत स्तंभ है। पूर्वांचल समाज और पूर्वांचल उत्थान संस्था के उत्थान में में महाराज का अतुल्य योगदान है। ऐसे में महाराज जी के 50वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देना गर्व की बात है और उन्होंने अपने साथियों के साथ महाराज को शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता विभास मिश्रा ने कहा कि संतोषानंद देव महाराज पूर्वांचल समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन के सानिध्य में समाज के विकास के साथ आमजन के लिए अनेक सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। अन्नदान, वस्त्र दान, शिक्षा, चिकित्सा, संत सेवा, गौ सेवा, निराश्रितों को आश्रय सहित अन्य सेवा प्रकल्प अवधूत आश्रम में संचालित किए जा रहे हैं। अबधेश राय ने कहा स्वामी संतोषानंद पूर्वांचल समाज का गौरव है। पूर्वांचल उत्थान संस्था उनके दीर्घायु होने की कामना करती है। अमित सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं दी।