भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हरिद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज चौहान
हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल के हरिद्वार आगमन पर महिला मोर्चे ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ औऱ प्रदेश मंत्री रीता चमोली के नेतृत्व में फूलमालाओं,पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बड़े महिला सम्मेलन आयोजित करेगी। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय व लोकसभा चुनाव में मातृशक्ति को कड़ी मेहनत करनी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार काम कर रही है। हम सबको अपना कर्तव्य समझकर महिलाओं से जुड़ी हुई हर योजना को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन में और महिलाओं को जोड़ना है। केंद्र से जो भी कार्यक्रम आएंगे,उनको सफल बनाने के लिए जी-जान से जुटना है। पार्टी के मूल भाव व विचार को आगे बढ़ाना है। उन्होंने सशक्त बूथ व सशक्त मंडल की दिशा में काम करने का महिला मोर्चा पदाधिकारियों से आह्वान किया। हर बूथ पर पन्ना समितियों का गठन किया जाए। अभियान चलाकर महिला मोर्चा में नए लोगों को जोड़ा जाए।
प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं को 30 फ़ीसदी आरक्षण विधेयक पारित किए जाने पर आभार जताया। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला व मंडल के गठन के साथ-साथ न्याय पंचायत वह बूथ तक महिलाओं की टोलियां खड़ी की जाएगी।
स्वागत कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, प्रदेश मंत्री रीता चमोली,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र राठौर,जिला मंत्री रजनी वर्मा,मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,जिला मंत्री रेणु शर्मा,युवा मोर्चा पदाधिकारी अंकुश भाटिया,ईशान भाटिया,नीरू सैनी,उमा चौहान आदि सम्मलित हुए।