मां गंगा व्यापार मंडल विष्णु घाट रामघाट ने हर्षोल्लास के साथ मनाया परिवार मिलन समारोह
गौरव अरोड़ा
हरिद्वार। मां गंगा व्यापार मंडल विष्णु घाट रामघाट हरिद्वार द्वारा सोमवार को अपना वार्षिक परिवार मिलन समारोह सिद्धपीठ मां सुरेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। आज के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष राजेश पुरी एवं महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां व्यापारियों के परिवारों में स्नेह बढ़ता है तथा एक दूसरे को जानने समझने का मौका मिलता है। व्यापार मंडल के जिला संगठन महामंत्री डॉ संदीप कपूर एवं संरक्षक श्रवण गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों मैं एकता बढ़ती है तथा व्यापारियों की एकता से शासन प्रशासन द्वारा किए गए अन्याय के खिलाफ लड़ने की शक्ति आती है एवं व्यापारियों को अपनी ताकत, एवं एकता का एहसास होता है। व्यापार मंडल द्वारा आयोजित आज के इस कार्यक्रम मैं बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता, लकी ड्रा एवं क्वीज कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति कंगना अरोड़ा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर , कैलाश केशवानी विजय शर्मा संस्था के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता नीरज कपूर संरक्षक विपिन सिखोला, बिट्टू पालीवाल अमन शर्मा राम अरोड़ा नरेंद्र ग्रोवर, गौरव अरोड़ा प्रदीप कालरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।