उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगत सिंह जोन ने मनाया लोहड़ी महोत्सव
गौरव अरोड़ा
हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगत सिंह जोन हरिद्वार द्वारा अपना 27 वा वार्षिक लोहड़ी महोत्सव विष्णु घाट चौक पर बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। आज की लोहड़ी का प्रज्वलन श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड हरिद्वार के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्डा के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र चड्डा ने कहा की यह त्यौहार अन्याय पर न्याय की जीत का त्यौहार है, इस दिन दुल्ला भट्टी वाले ने अत्याचारी राजा के खिलाफ खड़े होकर गरीब कन्याओं का विवाह कराया था। उपमा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार तथा पूर्व महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पंजाबी संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है। तथा युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों की जानकारी होती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ संदीप कपूर ने लोहड़ी प्रज्वलन पर प्रसिद्ध पंजाबी लोकगीत सुंदर मुंद्रीये हो, तेरा कौन विचारा हो, गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। इसके पश्चात ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए युवाओं ने बाजार में प्रसाद का वितरण किया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विमल कुमार, सुरेश गुलाटी, बृजमोहन खन्ना, राजेश पुरी, मनोज खुराना, अभिषेक गुप्ता, सुनील भसीन, राम अरोड़ा, सुरेश भाटिया, राजू ओबरॉय, नीरज कपूर, नीलू खन्ना, सुदेश कुमार, गुलशन अरोड़ा, पंकज मक्कड़, निधि कुमार, दीपक बजाज, सुरेंद्र अरोड़ा, संजय कपूर विकास गुलाटी, सुमित खन्ना, राजकुमार, आदि मुख्य रूप से थे।