सहारनपुर में केक काटकर मनाया गया भारतीय किसान यूनियन तोमर का स्थापना दिवस
सहारनपुर में केक काटकर मनाया गया भारतीय किसान यूनियन तोमर का स्थापना दिवस
सहारनपुर। टीपी नगर स्थित भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं नें प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक के नेतत्व में भारतीय किसान यूनियन तोमर के 4 साल पूरे होने पर केक काटकर बड़ी हर्षोल्लास से चौथा स्थापना दिवस मानाया।
और गरीब मजदूरों किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने व किसानों की समस्याओं को लेकर हरदम तत्पर रहने का वचन लिया और यूनियन को मजबूती प्रदान करने प्रण लिया गया।
इस इस दौरान प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुरेश पाल के नेतत्व मे किसानों मजदूरों की लड़ाई लड़ने का काम बखूबी किया जा रहा है। सरकार ने एमएनएसपी कानून बनाने का वादा किया था लेकिन नहीं बनाया, ना गन्ने का मूल्य बढ़ाया, ना बिजली की दरें घटाई, नाही मिलों पर किसानों को भुगतान हो रहा है सरकार ने जो भी वादे किसानों से किए हैं उन पर सरकार विफल है सरकार अगर अपने वादे पूरे नहीं करती है तो भारतीय किसान ने तोमर आंदोलन करने को तत्पर होगी
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष उस्मान मलिक, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हसीन, शाहनवाज़ कुरैशी प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक, महानगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सावेज चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष सोनू उर्फ इमरान, वार्ड अध्यक्ष इकराम, युवा जिला सचिव परवेज, हाजी हसीब, ईमरान, डॉक्टर कुंवर जी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।