अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गरफ्तार
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।नशामुक्त पौड़ी बनाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जनपद की थाना सतपुली पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 14.01.2023 को अभियुक्त दिगंबर सिंह पुत्र गब्बर सिंह, निवासी-कुल्हड़, थाना-सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल को बाघाट रोड़ सतपुली के पास से 67 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना सतपुली पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।