समरसता और भाई चारा स्थापित करता है खिचड़ी भंडारा: राजीव भट्ट
समरसता और भाई चारा स्थापित करता है खिचड़ी भंडारा: राजीव भट्ट
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
प्रमोद गिरि
हरिद्वार। मकर संक्रान्ति के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार के विशुद्ध आश्रम भूपतवाला में समाजसेवी राजीव भट्ट , सतीश चंद शर्मा,शैलेंद्र पाल के संयोजन में खिचड़ी भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजीव भट्ट ने कहा कि खिचड़ी भंडारा समाज को समरसता और भाई चारे का पाठ पढ़ाता है हमे समाज को समर्पित और समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए भारतीय सनातन संस्कृति के त्यौहारों को मानते रहना चाहिए तभी देश और प्रदेश सुरक्षित रहेंगे। खिचड़ी भंडारे में प्रतिभाग करने पहुंचे पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। खिचड़ी भंडारे में तीर्थ नगरी के सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक, धार्मिक लोगों मे भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व अध्यक्ष डा जयपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ व्यापारी नेता शिव कुमार कश्यप, पूर्व मेयर मनोज गर्ग , पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, नगर निगम भाजपा पार्षद दल के उप नेता अनिरुद्ध भाटी, राजेश शर्मा ,विनीत जोली ,अनिल मिश्रा ,अनिल वशिष्ठ कांग्रेस पार्षद कैलाश भट्ट महावीर वशिष्ठ व्यापारी नेता विपिन शर्मा , मांधाता गिरी, विकास शर्मा ,प्रमोद गिरी, हरीश भट्ट , विवेक शर्मा संजय ,राजेश शर्मा देव भूषण पांडे युगल किशोर पाठक ,समाजसेवी सुनील सेठी,मनोज शर्मा, डा प्रेमप्रकाश सतलेवाल,फुग्गू राम ठेकेदार ,मास्टर सतीश शर्मा ,मनोज महंत संदीप गिरी, सूरज शर्मा बाबू शर्मा, रतन मणि डोभाल , शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर महामंत्री अमन शर्मा, विशाल गुप्ता, गौरव सचदेवा,,सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने प्रतिभाग किया।