एस के सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन के संयोजन में कुष्ठ आश्रम में हुआ कंबल वितरण
एस के सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन के संयोजन में कुष्ठ आश्रम में हुआ कंबल वितरण
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनीषा सूरी / पीयूष सूरी
हरिद्वार।सामाजिक संस्था एस के सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक अमित सैनी एवं सहयोगियों द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजीवाला हरिद्वार में कुष्ठ आश्रम वासियों को सर्दी के बचाव हेतु कंबल का वितरण किया संस्था के संस्थापक अमित सैनी ने कहा की इस भीषण सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए इसलिए एस के सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन समय समय पर जरूरतमंदों की सेवा हेतु तत्पर है।संस्था के सदस्य प्रसन्न त्यागी ने कहा है कि संस्था हमेशा से ही वंचित वर्गों की सेवा करती आ रही है और समय समय पर कुष्ठ आश्रम रुड़की और हरिद्वार के राशन वितरण का कार्य करती रहती है और इसी क्रम में आज कंबल वितरण का कार्य किया है और इस प्रकार के नेक कार्य करके मन को असीम सुख प्राप्त होता हैइस मौके पर संस्था के संस्थापक अमित सैनी, अध्यक्ष सुदेश सैनी, प्रसन्न त्यागी, अजय पंचाल, समाजसेवी विश्वास सक्सेना एवं अर्चना सक्सेना उपस्थित रहे