खिदमत वेलफेयर फाउंडेशन 21 जनवरी को दिव्यांगों के लिए लगाएगा कैंप
सत्यवीर कश्यप
लक्सर। क्षेत्र के पिछड़े वर्ग गरीब, मजलूम,बेसहारा दिव्यांग,लोगो की सेवा में तत्पर खिदमत वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य से दिव्यांग लोगो के लिए कैंप का आयोजन आने वाली 21 जनवरी को होने जा रहा है जिसमे दिव्यांग लोगो को कृत्रिम अंग और कैलिपर लगाने के लिए माप लिया जायेगा और इसके साथ ही जरूरतमंद दिव्यांग लोगो को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण किया जाएगा और साथ ही सहायक उपकरण जैसे खुड़ी,व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल,वाकर,कान की मशीन, सीoपीo चेयर,छड़ी,आदि पात्र दिव्याग जनो को जल्द ही उपलब्ध करवाए जायेगे । व साथ ही दिव्यांग,विधवा, वृद्ध, लोगो की पेंशन के फॉर्म भरवाए जायेगे
और विशिष्ट पहचान पत्र (UDID) कार्ड बनाने हेतु निशुल्क पंजीकरण किया जाएगा ।।
क्षेत्र के सभी दिव्यांग पंजीकरण करवाने हेतु जरूरी प्रपत्र लेकर समय से संस्था के कर्यालय अली चौक के करीब कृष्णा पेट्रोल पंप के सामने सुल्तानपुर पहुंचे और लाभ उठाए ।।
*जरूरी प्रपत्र*
*आधार कार्ड* *दिव्यांग प्रमाण पत्र*
*आय प्रमाण पत्र (या प्रधान द्वार जारी प्रमाण पत्र)* *2 पासपोर्ट साइज फोटो जिसमे दिव्यांगता दिखती हो।