मंगलौर के दर्जनों युवाओं ने उत्तराखंड किसान मोर्चा को कहा अलविदा
तलत परवीन
मंगलौर। बीती रात मोहल्ला किला में भारतीय किसान यूनियन क्रांति की विशाल सभा हुई इस जन सभा में उत्तराखंड किसान मोर्चा को एक बड़ा झटका लगा जहां पर मंगलोर के युवाओं ने उत्तराखंड किसान यूनियन क्रांति को ज्वाइन कर उत्तराखंड किसान मोर्चा को अलविदा कर दिया मंगलौर पदाधिकारियों का कहना है कि उत्तराखंड किसान मोर्चा में हमारी किसी समस्या का हल नहीं हो पा रहा था और हमें हर स्थान पर मायूसी दिखाई दे रही थी इसी कारण सभी युवाओं में मायूसी छाई हुई थी इस मायूसी को विकास सिंह सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन क्रांति में एक विश्वास मिला और मंगलौर के सभी युवाओं ने बड़े उत्साह व जोश के साथ भारतीय किसान यूनियन क्रांति ज्वाइन कर अपने सभी साथियों को कार्य करने की ठान ली वहीं पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति राष्ट्रीय महामंत्री फखरे आलम जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी प्रदेश प्रवक्ता सुशील सैनी ब्लॉक उपाध्यक्ष क्रांति सैनी की मौजूदगी में मंगलौर के पदाधिकारियों को घोषित किया।
नारसन ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद दानिश लोक सचिव डॉ सुलेमान ब्लॉक सचिव कारी ओवैस नगर उपाध्यक्ष कदिर खान नगर महासचिव फैजान अंसारी नगर सचिव शब्बू खान नगर कोषाध्यक्ष डॉ सोहराब नगर मंत्री आर फीन नगर संगठन नासिर नगर प्रभारी दानिश मलिक नगर मंत्री फईम सिद्दीकी आदि ने अपने पदों का पत्र लेकर शपथ ली कि हम इमानदारी से भारतीय किसान यूनियन क्रांति के साथ रहेंगे और हर एक छोटी बड़ी सभी जनता की परेशानी को दूर करने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी व तमाम पदाधिकारियों का धन्यवाद अदा किया।